सोशल मीडिया पर धार बढ़ाएगी कांग्रेस, निकाय चुनावों में दिखेगा असर

भोपाल. सोशल मीडिया पर पिछडऩे के कारण दो चुनावों में हार का सामना करने के बाद अब कांग्रेस इस दिशा में अपनी सक्रियता बढ़ाने जा रही है। राजनीति में सोशल मीडिया के लगातार बढ़ते दखल को देखते हुए कांग्रेस पूरे देश में पांच लाख सोशल मीडिया वॉरियर तैयार करेगी। साथ ही अपने आईटी विभाग को भी मजबूती देगी। राष्ट्रीय संगठन के निर्देश पर मध्यप्रदेश में भी सोशल मीडिया के जरिए अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे के लिए प्रदेश कांग्रेस ने भी अभियान शुरू किया है। साथ ही सभी जिलों को टारगेट देकर सोशल मीडिया वॉरियर तैयार करने को कहा है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पांच लाख सोशल मीडिया वॉरियर तैयार करने के मकसद से एक अभियान गत दिवस शुरू किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल, प्रवक्ता पवन खेडा और पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख रोहन गुप्ता ने इस अभियान की शुरुआत की। राष्ट्रीय स्तर पर अभियान की शुरूआत करने के बाद अब सभी राज्य इकाईयों को टारगेट देकर सोशल मीडिया वॉरियर्स तैयार किए जाएंगे। लोगों को सोशल मीडिया के जरिए संगठन से जोडऩे के लिए प्रदेश में ज्वाइन सोशल मीडिया अभियान आज शुरू किया गया। इसके जरिए आईटी और सोशल मीडिया विभाग के प्रत्येक जिलाध्यक्ष को इसकी जिम्मेदारी दी जा रही है। यह अभियान एक महीने चलेगा।

कांग्रेस उठा चुकी है नुकसान

सोशल मीडिया पर भाजपा की तुलना में कांग्रेस अब तक कमजोर साबित होती रही है। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भी इस कमजोरी का नुकसान कांग्रेस को उठाना पड़ा है। मगर अब सोशल मीडिया को जनमानस बनाने और बदलने का जरिया मानते हए कांग्रेस इस दिशा में लगातार सुधार कर रही है। प्रदेश में 2018 के मुख्य और पिछले साल हुए उपचुनावों में कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर खासी सक्रियता दिखाई थी। वरिष्ठ नेता पवन बंसल का कहना है कि हमारा लक्ष्य पांच लाख सोशल मीडिया वॉरियर बनाने का है। इनके माध्यम से देश के सामने खड़े महों को उठाया जाएगा। साथ ही इन वॉरियर के माध्यम से विचारों और सिद्धांतों की बात होगी। राष्ट्रीय प्रवक्ता खेडा ने कहा कि कांग्रेस कॉडर आधारित पार्टी नहीं, बल्कि मद्दा आधारित पार्टी हैं। हम आमजन के मदे पहले भी उठाते रहे हैं और आगे भी उठाएंगे। इसी भावना के साथ यह अभियान आरंभ किया जा रहा है। रोहन गुप्ता ने दावा किया, लोकतांत्रिक संस्थाओं को दबाया जा रहा है। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस की जिम्मेदारी है कि हम इसका जवाब दें और देश को बचाएं। उन्होंने कहा,हम चुप नहीं बैठ सकते। यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम देश की आवाज बुलंद करें। इसीलिए हम यह अभियान आरंभ कर रहे हैं। हम हर युवा को मंच प्रदान करना चाहते हैं। हम इस अभियान को एक महीने तक चलाएंगे ताकि देश भर से लोग इसके साथ जुड़ें।