दो लाख ट्रैक्टरों से दिल्ली को घेरने की तैयारी

 राजपथ पर जवान सड़क पर होगा किसान

नई दिल्ली. किसान संगठनों का कहना है कि टैक्टर परेड राजपथ पर होने वाली परेड समाप्त होने पर दोपहर 12 बजे बाद होगी। किसान नेता कीर्ति सिंह ने बताया कि परेड की तैयारियों की निगरानी के लिए एक केंद्रीय कमेटी बनाई है। संयत किसान मोर्च के वरिष्ठ नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने पुलिस के साथ बैठक के बाद कहा कि दिल्ली पुलिस ने ट्रैक्टर परेड की अनुमति दे दी है। गाजीपुर, टीकरी और सिंघ बॉर्डर से एक साथ ट्रैक्टर परेड शुरू होगी, हालांकि अभी रूट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उधर, दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने कहा कि किसानों के साथ वार्ता अंतिम दौर में हैं। कुछ रूट पर चर्चा हुई है। परेड में दो लाख टैक्टर शामिल होने का दावा किया जा रहा है। इसके मद्देनजर 2500 वॉलंटियर्स की तैनाती की गई है, जो ट्रैक्टर परेड के दौरान यातायात संबंधी व्यवस्था देखेंगे। किसान नेताओं का कहना है कि ट्रैक्टरों की संख्या बढ़ती है तो त वॉलंटियर्स की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। करीब एक लाख हैक्टर पंजाब से आएंगे। टैक्टर परेड के साथ-साथ 40 एंबलेंस भी चलेंगी। किसान नेताओं का कहना है कि अभी उनका पूरा ध्यान ट्रैक्टर परेड पर है। इसके बाद आंदोलन के अगले कदम पर निर्णय लेंगे। उधर, किसान नेता गुरुनाम सिंह चढूना ने कहा कि हम सभी कानूनों का वापसी चाहते हैं। शुरू से ही यही मांग रही है। इससे कम पर कोई समझौता नहीं करना चाहते उन्होंने का कि, अभी किसानों का फोकस टै्रक्टर परेड पर है। अगला कदम क्या होगा इसके बारे में टै्रक्टर परेड के बाद सोचेंगे।

कोई फर्क नहीं पड़ता कि दिल्ली पुलिस अनुमति देती है या नहीं

सिंधुु बॉर्डर पर पंजाब किसान संघर्ष समिति के सतनाम सिंह पानू ने कहा कि कई किसान गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर रैली के लिए दिल्ली आ रहे हैं। हम दिल्ली के बाहरी रिंग रोड पर रैली करेंगे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि दिल्ली पुलिस अनुमति देती है या नही।

हम 26 जनवरी को शांतिपूर्ण ट्रैक्टर परेड निकालेंगे

कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज 60वें दिन भी जारी है। एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि आज पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से काफी ट्रैक्टर आ रहे हैं। हम 26 जनवरी को शांतिपूर्ण ट्रैक्टर परेड निकालेंगे। टिकरी बॉर्डर पर करीब दो-ढाई लाख ट्रैटर होंगे। 

दिल्ली के सभी संपर्क मार्ग सील, सीमा पर कई राज्यों से पहुंचे

26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए किसानों के जाने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। पंजाब, हरियाणा, यूपी आदि राज्यों से करीब पांच हजार ट्रैक्टर लेकर किसान दिल्ली की सीमा पर एक दिन में पहुंच गए हैं। वहीं दिल्ली के सभी संपर्क मार्ग पुलिस ने सील कर दिए हैं। इधर, पंजाब में आप ने किसानों के ट्रैक्टर मार्च के समर्थन में मोटरसाइकिल रैली निकाली। बठिंडा में बैठक करने पहुंचे भाजपा नेताओं को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। 

जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे तब तक वह नहीं लौटेंगे

किसान नेता गुरविंदर सिंह, गुरदेव सिंह व कश्मीर सिंह ने बताया कि किसान अपने साथ खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामान लेकर जा रहे हैं। अमृतसर में नेता सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद हजारों किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ सिंघु बॉर्डर के लिए रवाना हुए। ट्रैक्टरों पर केसरी व नीले रंग के झंडे लगाकर केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे किसानों ने दो टूक कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे, तब तक वह नहीं लौटेंगे।