देश में एक हिटलर बैठा है, उसे सबक सिखाना है राम मंदिर किसी की बपौती नहीं : अरुण यादव

खंडवा. मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने नरेन्द्र मोदी का नाम न लेते हुए कहा कि एक हिटलर देश में बैठा है, जो अपनी मनमानी से सारे काम करना चाहता है। किसान आंदोलन में सहयोग करने वाले संगठनों और पत्रकारों को मिले एनआईए के नोटिस पर उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या स्वतंत्र एजेंसी को कैप्चर कर लिया गया है, पर कहा कि देश की स्वतंत्र एजेंसी एनआईए और सीबीआई जैसी अन्य स्वतंत्र एजेंसियां मोदी सरकार के इशारे पर कार्य कर रही है।
    यह देश का बड़ा दुर्भाग्य है, लेकिन जब तक तीनों काले कानून वापस नहीं लिए जाते, तब तक किसानों के साथ यह संघर्ष जारी रहेगा। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के नेतृत्व में ट्रेक्टर मार्च निकला। टै्रक्टर मार्च में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे। रैली में किसान आंदोलन के समर्थन में नारे भी लगे। किसान आंदोलन के बहाने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने प्रधानमंत्री मोदी और शिवराज पर निशाना साधा। अरुण यादव ने मंच से कहा कि शिवराज यह सुन लें अगर किसानों की बात नहीं सुनी गई तो दोबारा नकलीपन से जो वापस सत्ता में अरुण आए, जैसे 2018 में सत्ता से उखाड़ कर फेंका था वैसे ही 2023 में भी सत्ता से बेदखल कर देंगे। अरुण यादव ने खंडवा में एक मासूम के साथ हए दुष्कर्म का मामला उठाते हुआ कहा कि कथत मामा कहता हैं, कि में बेटियों की सुरक्षा करना चाहता हआ, लेकिन पूरे भारत में मध्यप्रदेश में ही सबसे ज्यादा दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं।
    अरुण यादव ने किसानों को एएनआई का नोटिस दिए जाने पर प्रधानमंत्री पर हमला बोला। यादव ने बिना नाम लिए कहा कि एक हिटलर देश में बैठा है, जो अपनी मनमानी से सारे काम करना चाहता है। स्वतंत्र एजेंसी को कैप्चर कर लिया गया है। देश की स्वतंत्र एजेंसी एनआईए और सीबीआई जैसी अन्य स्वतंत्र एजोसयां मोदी सरकार के इशारे पर कार्य कर रही है यह देश का बड़ा दुर्भाग्य है, लेकिन जब तक तीनों काले कानून वापस नहीं लिए जाते तब तक किसानों के साथ यह संघर्ष जारी रहेगा। वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजयसिंह द्वारा एक लाख रुपए की राशि दिए जाने के बाद जब अरुण यादव से मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि दिए जाने का सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि क्यों नहीं देंगे, राम मंदिर उनकी बपौती हैं क्या। भगवान राम सबके आराध्य हैं और मंदिर निर्माण के लिए हम सब भी चंदा देंगे और सहयोग करेंगे। बता दें कि आज खंडवा में कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस ने एक ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया था।