दिल्ली के बाद अब मुंबई फतह करने की तैयारी में अरविंद केजरीवाल



मुंबई.
दिल्ली के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुंबई फतह की तैयारी में हैं। इसलिए आम आदमी पार्टी (आप) ने एशिया की वैभवशाली बीएमसी पर अपनी नजरें गड़ा दी हैं। अगले साल बीएमसी चुनाव होने वाले हैं। इसके मद्देनजर पार्टी मुंबई में चुनावी जमीन तैयार करने में जुट गई है। आम आदमी पार्टी ने मुंबई में बीएमसी की सत्ता हासिल करने के लिए लक्ष्य 2022 पर अपना पूरा जोर लगाया है। इसके लिए केजरीवाल ने अपनी कोर टीम के अक्षय मराठे जैसे मराठी मुल के नेताओं को मुंबई की जिम्मेदारी सौंपी है। एक दिन पहले दिल्ली में आप की विधायक आतिशी का मुंबई दौरा इसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है। उन्होंने दिल्ली का कडी का हिस्सा माना जा रहा है। उन्होंने दिल्ली का आर्थिक मॉडल मंबई में लाग करने की घोषणा की है। आतिशी का कहना है कि बीएमसी में विपक्ष है ही नहीं। सब सत्ताधारी हैं। तकनीकी रूप से कांग्रेस भले ही विपक्ष में है लेकिन वह शिवसेना का सहयोगी दल है। सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों मुंबई वासियों को छल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्य अस्पताल, शिक्षा और स्वच्छता आदि बुनियादी मुद्दों को चुनावी मुहिम का हिस्सा बनाएगी और पूरी तैयारी के साथ बीएमसी के चुनाव में उतरेगी मुंबई में पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि बीएमसी चुनाव के लिए आप की तरफ से रोडमैप तैयार किया जा रहा है। पार्टी ने बीएमसी की सभी 227 सीटों पर चुनाव लडऩे के लिए पहले से पार्टी के वॉलंटियरों से आवेदन भी मंगाए हैं। इसके अलावा मुंबई में जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ बनाने के लिए पार्टी अन्य दल के लिए पार्टी अन्य दल के उम्मीदवारों को भी पार्टी में शामिल करेगी।