खरखरे शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत



शाजापुर। पूर्व जल संसाधन मंत्री व विधायक हुकुमसिंह कराड़ा की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने युवा कांग्रेसी नेता इमरान खरखरे को शहर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री खरखरे के शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्रसिंह बंटी बना, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार कराड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीरसिंह सिकरवार, विधायक प्रतिनिधि आशुतोष शर्मा, सचिन पाटीदार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इरशाद खान, युकां जिलाध्यक्ष जयंत सिकरवार, शोएब मेव, जुनैद मंसूरी, इरफान खरखरे, पूर्व विधायक प्रतिनिधि मूसा आजम खान, पार्षद राजेष पारछे, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपक निगम, बालकृष्ण चतुर्वेदी ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्री खरखरे को बधाई दी।

खरखरे निवास पर मनाया जश्न

राजनीति में लंबे समय से सक्रिय खरखरे परिवार के निवास पर भी शनिवार को जश्न का माहौल रहा। जैसे ही इमरान खरखरे को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त   किया उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। वहीं उनके समथर्कों ने जहां उन्हें ढोल-ढमाकों के साथ पुष्पहारों से स्वागत किया व बधाई दी। वहीं उनके समर्थकों ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे का मुंह भी मीठा किया।