प्रदेश कांग्रेस में घटेगा कमल नाथ का रुतबा, साधौ बन सकती हैं नेता प्रतिपक्ष!

भोपाल. विधानसभा उपचुनाव में करारी हार के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी शुरु हो गई है। इस हार के लिए अब पूर्व सीएम कमल नाथ का रुतबे का ग्राफ घरने लगा है। अब कांग्रेस पार्टी पूर्व सीएम कमल नाथ को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाने के मूड में हैं। पार्टी हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ को एक पद छोड़ने का संदेश दिया है। इसका सीधा सीधा मतलब यह है कि कमल नाथ नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष में से किसी एक पद पर ही बने रह सकते हैं। इस बीच नेता प्रतिपक्ष पद के लिए एक नाम तेजी से भोपाल से लेकर दिल्ली तक के कांग्रेस गलियारों में उछल रहा है। यह नाम डॉक्टर विजय लक्ष्मी साधी का है। डॉक्टर साधौ की दिल्ली में भी पकड़ मजबूत है।


   उपचुनाव में कांग्रेस की हार के बाद से ही पार्टी हाईकमान प्रदेश में अपनी छवि सुधारने की कोशिश में हैं। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ को संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी है। जबकि नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए बदलाव किया जा रहा है। इसके लिए कमल नाथ गुट से डॉ सज्जन सिंह वर्मा, एनपी प्रजापति, बाला बच्चन और डॉ विजयलक्ष्मी साधौ का नाम फेहरिस्त में शामिल हैं, जिसमें डॉ. साधौ का पलड़ा भारी है। क्योंकि साधौ एक अच्छी वक्ता है, शालीन है और नपी-तुली बयानबाजी करती है।



   नेता प्रतिपक्ष पद के लिए एक नाम तेजी से भोपाल से लेकर दिल्ली तकके समलियारों में पाल खवानामक्टिस विजयलाणी मागेका है। डक्टर साधौकी दिल्ली में भी पकड मजबूत है।