देवउठनी ग्यारस के बाद मिलेगी भाजपा को नई टीम

मोर्चा-प्रकोष्ठों के साथ आएगी पूरी कार्यसमिति, बड़ी संख्या में बदले जाएंगे पुराने चेहरे



भोपाल. नौ महीने से सात साल पुरानी टीम से काम चला रहे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शमों की नई टीम इसी महीने मैदान में आ सकती है। दो दिनी अज्ञातवास के बाद परिवारिक यात्रा पर निकले प्रदेशाध्यक्ष शर्मा देव उठनी ग्यारस के एक-दो दिन बाद अपनी टीम की घोषणा कर सकते है।लब समय से चल रही काटछांट के बाद बड़े स्तर पर बदलाव तय माना जा रहा है। अपनी टीम के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी घोषित किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार उपचुनावों के बाद बदली हई परिस्थितियों को देखते हुए बीते दो दिन तक परानी सची में खासी उठापटक की गई है। इसके चलते महामंत्रियों के समान ही पुरानी टीम में उपाध्यक्ष, मंत्रियों, प्रवक्ताओं की टीम के अलावा अन्य जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकांश चेहरे बदले जा सकते हैं। क्षेत्र और जाति-वर्ग सभी का सामंजस्य रखते हुए प्रदेश कार्यसमिति में विधायकों और पूर्व विधायकों के नाम जोड़े जा रहे हैं। जिन अंचलों में सरकार का प्रतिनिधित्व कम है वहां के हारे हुए प्रत्याशियों व सक्रिय चेहरे प्रदेशाध्यक्ष की टीम में शामिल हो सकते हैं। मगर इसमें उम्र का बंधन लगाकर चेहरे छोटे जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार पार्टी नेतृत्व ने भी इसके लिए गाइड लाइन सभी राज्यों को भेजी है। इसके मददेनजर पार्टी के यवा प्रदेशाध्यक्ष की टीम में भी यवाओं को भरपर मौका मिल सकता है। वैसे भी पांचों महामंत्रियों और सह संगठन महामंत्री की नियुक्ति से ही संगठन ने साफ कर दिया है कि अधिकांश युवा चेहरों को ही मौका दिया जाएगा। पांचों नए महामंत्री 50 से 55 साल के बीच के बनाए गए हैं। अब उपाध्यक्ष और मंत्री पदों पर भी इस आयु वर्ग के नेताओं को मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है। उम्रदराज व अनुभवी नेताओं को कार्यसमिति के विभिन्न पदों के जरिए संगठन की जिम्मेदारी दी जा सकती है।


मोर्चा-प्रकोष्ठों में भी बदलाव


श्राद्धपक्ष केपठले शगुन के तौर पर पांव महामत्रियों की नियुक्ति करने के बाद किस्तों में कार्यकारिणी बनने की अटकलों को भी प्रदेशात शर्मा खत्म करने में जुटे हुए है। सूत्रों की माने तो प्रदेश कार्यकारिणी के साथ ही प्रदेश कार्यसमिति के विमित्र पदों को लेकर मी कसरत पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही पाके सो मोों के अलावा प्रकोष्वे को भी ना मुखिया भाजपा कार्यकारिणी के साथ मिल जाएंगे। इनके नामों को लेकर भी अंतिम दौर मंथन हो चुका है। वर्तमान में मोर्चों की जिम्मेदारी संभाल रहे पदाधिकारियों में से कुछ चेहरे प्रदेश कार्यकारिणी में भी शामिल किए जा सकते हैं। भाजपा किसान मोर्वा के प्रदेशाध्यक्षा रणवीर सिंह रावत पहले ही प्रदेशात शर्मा की टीम में महामंत्री बनाए जा चुके है। भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पांडे महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष लता वानखेड़े को भी प्रदेश कार्यकारिणी में एडजस्ट करने की कवायद चल रही है।


दिल्ली से हरी डांडी लेकर आएंगे प्रदेशाध्यक्ष



जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संगठन महामंत्री सुवास भगत और सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के साथ हर एक नाम पर चर्चा करने के बाद पारिवारिक यात्रा पर गए प्रदेशाध्यक्षा शर्मा 24 या 25 नवंबर को दिल्ली पहुंचेगे। वहां पार्टी आलाकमान से चर्चा के बाद वे भोपाल लौटकर एक-दो दिन बाद अपनी टीम की घोषणा कर सकते है। सूत्रों की माने तो प्रदेशाध्य शर्मा के दिल्ली से लौटते ही नई कार्यसमिति जारी हो जाएगी।