इसी स्थान पर प्रार्थना करके देवराज इंद्र ने वापस प्राप्त किया था अपना खोया हुआ राजपाट

बहस Pal वर्तमान ही नहीं जन्म जन्मांतर भी सुधार देती हैं देवी मां


यहां दर्शन से सात जन्मों के पापों से मिल जाती है मुक्ति


देवी के दर से मनमांगी मरादें परी होने के बारे में तो हम सभी जानते हैं और कहीं न कहीं व्यक्तिगत जीवन में भी इसका अनुभव किया ही होता है। लेकिन आज हम ऐसे मंदिर के बारे में आपको बता रहे हैं, जहां के दर्शन मात्र से एक, दो या नहीं नहीं बल्कि सात जन्मों के पापों से मुक्ति मिल जाती है।



जी हां कई बार जब सद्कों के बावजूद भी हम अनायास ही दःख-तकलीफ झेल रहे होते हैं और हमें लगता है कि इस जन्म में तो सब अच्छा किया है। यह शायद पिछले जन्म का कोई पाप है। मान्यता है कि मां की कृपा से वर्तमान ही नहीं संवरता बल्कि भूतकाल और पिछले जन्म के सारे पाप भी माफ हो जाते हैं। हम जिस मंदिर की बात कर रहे हैं यह इसलिए भी विशेष है क्योंकि यह 51 शक्तिपीठों में से एक है।वह देवभमि उत्तराखंड के टिहरी जनपद में स्थित है। यह सुरकुट पर्वत पर है। यह पर्वत श्रृंखला समुद्रतल से 9995 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। पर्वत पर स्थापित मांदर का नाम सुरकंडा देवी है। मंदिर में देवी काली की प्रतिमा स्थापित है। मोदर में पूरी होने वाली मुरादों को लेकर केदारखंड व स्कंद पुराण में एक कथा मिलती है। इसके अनुसार इसी स्थान पर प्रार्थना करके देवराज इंद्र ने अपना खोया हुआ राज्य वापस प्राप्त किया था।


इस तरह मंदिर का नाम पड़ा सुरकंडा


पौराणिक कथाओं के अनुसार राजा दक्ष की पुत्री सती ने भोलेनाथ को अपने वर के रूप में चुना था। लेकिन उनका यह चयन राजा दक्ष को स्वीकार नहीं था। एक बार राजा दक्ष ने एक वैदिक यज्ञ का आयोजन किया। इसमें सभी को आमंत्रित किया लेकिर शिवजी को निमंत्रण नहीं भेजा। भोलेनाथ के लाख समझाने के बावजूद भी देवी सती अपने पिता दक्ष के यज्ञ में शामिल होने गईं। वहां भगवान शिव के लिए की गई सभी के द्वारा की जाने वाली अपमान जनक टिप्पणी से वह अत्यंत आहत हई। फलस्वरूप उन्होंने या कंटसिपीठमा में अपने प्राण त्याग दिए। भगवान शिव कोजब देवी सती की मृत्यु का समाचार मिला तो वो अत्यंत दुखी और नाराज हो गए और सती माता के पार्थिव शरीर को कंधे पर रख हिमालय की और निकल गए। भगवान शिव के गुस्से को एवं दुःख को समाप्त करने के लिए एवं सृष्टी को भगवान शिव के तांडव से बचाने के लिए श्रीहरि ने अपने सुदर्शन चक्र को सती के नश्वर शरीर को धीरे-धीरे काटने को भेजा। सती के शरीर के 51 भाग हुए और वह भाग जहां गिरे वहां पवित्र शक्ति पीठ की स्थापना हुई। जिस स्थान पर माता सती का सिर गिरा वह सिरकंडा कहलाया जो वर्तमान में सुरकंडा नाम से प्रसिद्ध है।


मंदिर में मिलता है यह अद्भुत प्रसाद


मंदिर में लड़ पेड़ा और माखन-मिश्री का प्रसाद तो आपने खुब गठण किया होगा। लेकिन सुरकंडादेवी में अलगटी तरह का प्रसाद मिलता है। यहां प्रसाद के रूप में भवतों को रौसली की पत्तियां दी जाती है। यह औषधीय गुणों भी भरपूर होती हैं। मान्यताओं के अनुसार इन पत्तियों को जिस भी स्थान पर रखा जाए वहां सुख-समृद्धि का वास होता है। स्थानीय निवासी से देवता मानते हैं। यही वजह है कि इस वृक्ष की लकड़ियों का प्रयोग पूजा के अलावा किसी अन्य कार्य यानी कि मारतों या अन्य व्यावसायिक स्थलों पर नहीं किया जाता।


पूरे वर्ष खुले रहते हैं मंदिर के कपाट


कंटसिपीठमा सुरकंडामोदर के कपाट पूरे वर्ष खुले रहते हैं। देवी के इस दावार से बदीनारा, केदारनाथ, तुंगनाय, चौखंबा, गौरीशंकर और नीलकंठ सहित अन्य कई पर्वत श्रृखलाएंदिखाई देती हैं। मंदर के पुजारी बताते हैं कि इस मंदिर में जो भी भक्त सच्चे मन से दर्शन करता है। उसके सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। उनके अनुसार यूं तो देवी के दर्शन कभी भी किए जा सकते हैं। लेकिन गंगा दशहरा और नवरात्र दो ऐसे पर्व हैं जब मां के दर्शनों का विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है देवी के दर्शन मात्र से ही श्रद्धालुओं के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। यही वजह है कि इस मंदिर के दर्शन करने देश के कोने-कोने से श्रद्धालुजन आते हैं।