सामाजिक व राजनीतिक लोग निर्धन लोगों की मदद के लिए आगे आए

1 हजार लोगों को वितरण किया गया राशन



नागदा। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के बेरोजगार हुए कई लोगों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया । ऐसे में शहर के कई समाजसेवी व भाजपा नेताओं द्वारा शनिवार को लगभग 1500 लोगों को राशन दिया गया। जिसमें 5 किलो आटा, चावल, दाल, लाल मिर्जी, धनिया, चाय की पत्ती, शक्कर, नमक आदि खाद्य साम्रगी शामिल है।



नि:शुल्क वितरण हो रहे राशन की चर्चा शहर में इस तरह फैल गई कि कई लोग जवाहर मार्ग पर किरण टॉकिज चौराहा पर आ गए। भीड़ इतनी एकत्रित हो गई कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाइन लगवाई। यहां पर समाजसेवी व कांग्रेस नेता चेतन यादव, व्यापारी लालू पटेल, सोनू श्रीवास्तव, जीवनसिंह डोडिया, सुमेरसिंह, बल्ली द्वारा भी जवाहर मार्ग पर किरण टॉकिज चौराहा पर लगभग 950 लोगों को राशन उपलब्ध कराया गया। भाजपा द्वारा गत दिन से प्रत्येक वार्ड में लगभग 40 से 45 परिवार को घर-घर जाकर कई राशन दिया जा रहा है। शनिवार को पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, पूर्व कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त सुल्तानसिंह शेखावत, पूर्व नपा अध्यक्ष अशोक मालवीय, भाजपा मंडल अध्यक्ष सीएम अतुल ने लगभग 100 से अधिक लोगों को राशन वितरण् किया। इसी प्रकार बिरलाग्राम के मेहतवास क्षेत्र में भी सामजसेवी गोूल यादव द्वारा लगभग 100 लोगों को राशन दिया गया।



50 लोगों की जांच
स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 46 लोगों कि जांच कि। यह लोग अन्य शहर से नागदा आए। इन में 42 लोग बिहार के गयाजी से आए हुए है। यह लोग 19 मार्च को गयाजी धार्मिक यात्रा पर गए थे। लेकिन ट्रेन बंद होने व देश में लॉकडाउन होने से यह लोग वहीं रुक गए थे। बाद में केंद्रीय मंत्री थावरचंद्र गेहलोत व सांसद अनिल फिरोजिया द्वारा इन लोगों को रेसक्यू कर नागदा आ गया था। यह लोग शनिवार सुबह नागदा पहुंचे तो प्रशासन ने इन लोगों की जांच कराई। जांच में भी लोग सामान्य पाए गए। इसी प्रकार इंदौर से आए 04 लोगों की भी जांच कि गई।



एक मरिज को उज्जैन भेजा
सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को एक मरिज को कोरोना की जांच के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। यह युवक गांव बैरछा का निवासी है। जो शुक्रवार से शासकीय
अस्पताल में भर्ती में था। 21 वर्षीय युवक को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जिसके चलते युवक को जांच के लिए जिला मुख्यालय रैफर किया गया।