इब्राहिम शाह के काल में किया गया था अटाला मस्जिद का निर्माण


इब्राहिम शाह के काल में जौनपुर की अटाला मस्जिद का निर्माण करवाया गया है। अटाला की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि दुनिया के हिंदू-मुस्लिम समिश्रित कला का सबसे अच्छा उदाहरण है। इस कला को हिंदू-मुस्लिम कारीगरों ने मिलकर बनाया था। बड़ी मस्जिद का एशिया में दूसरा स्थान है सबसे बड़े गुंबद के मामले में। इसमें दस हजार लोग एक साथ नमाज अदा कर सकते हैं। इसके सामने छोटा तालाब है। जिसकी विशेषता है कि गर्मी में इसका पानी ठंडा और ठंड के मौसम गर्म रहता है। उत्तर में शर्की काल के सभी शासकों की कब्रे दफन की गई हैं। शाहीपुल को मुगलवंश के तीसरे शासक जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर ने १५६७ में बनवाया था। उन्होंने एक साथ जनपद में तीन पुल बनवाए। शहर में गोमती नदी के ऊपर शाही पुल, सई नदी पर बरगुदर पुल, जललापुर सई नदी पर शाही पुल बनवाया।