विशेष संपादकीय।

लोकस्वामी होने के मायने समझे सरकार।
"जगदीश जोशी प्रचंड" इंदौर
लोकस्वामी यानी एक लिखित दस्तावेज... लोकस्वामी यानी मजलूमों की आवाज..लोकस्वामी यानी निक्कम्मे, भ्रष्ट अधिकारियों की खाल उधेड़ने वाला,लोकस्वामी यानी पत्रकारिता जगत का एक मजबूत स्तम्भ।
एकाएक सरकार को क्या याद आ गया पहुँच गई छापा मारने।इंकम टैक्स के अधिकारियों की फौज के साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का हुजूम इतना जैसे "संझा लोकस्वामी" के सम्पादक से उन्हें जान का ख़तरा हो। सरकार को डर बैठ गया है क्योंकि उसके तंत्र में काबिज कुछ बड़े अधिकारियों की लंगोट का नाप लोकस्वामी के पास है।अब ऐसे तो घुसने से रही तो एक ऐसा विभाग इंकम टैक्स 
के अधिकारियों की आड़ में अपने परिंदों को भेज दिया।