प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने उपचुनाव जीतकर आए 28 विधायकों को दिलाई शपथ

सदन में सन्नाटा-गलियारों में नारे


भोपाल. सारी तैयारियों के बाद आज से प्रस्तावित शीतकालीन सत्र कोरोना के कारण स्थगित होने से सदन का सनाय तो तीन महीने बाद भी नहीं टूट सका। मगर विधानसभा के गलियारों में सुबह से ही चहल-पहल बनी रही। विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने उपचुनाव जीतकर आए नए और पुराने सभी 28 सदस्यों को विधानसभा सदस्य के तौर पर शपथ दिलाई। भाजपा के दो विधायकों के इंतजार में कार्रवाई रोकना पडी। वहीं कांग्रेस ने विधानसभा परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना देकर प्रदर्शन किया। यह शपथ ग्रहण समारोह प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा के चेंबर के मीटिंग रूम में आयोजित किया गया। इस मौके पर विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह भी मौजूद रहे। शपथ लेने वाले अधिकांश नव निर्वाचित विधायक सुबह ही विधानसभा पहुंच गए थे और शपथ शुरू होने का इंतजार करते रहे। मगर भाजपा के दो विधायक पूर्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और सूबेदार सिंह रजौधा दोपहर तक नहीं पहुंचे। इसके चलते प्रोटेम स्पीकर कार्रवाई रोककर इन दोनों का काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। बाद में इन दोनों को भी शपथ दिलाई गई है।

इन विधायकों को दिलाई गई शपथ

भाजपा के प्रधुम्न सिंह तोमर, महेंद्र सिंह सिसौदिया, डॉ. प्रभुराम चौधरी, तुलसीराम सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, कमलेश जाटव ओपीएस भदौरिया, रक्षा संतरामसरोनिया, सुरेश धाकड़ राठोड जजपाल सिंह जजी, बजेंद्र सिंह यादव, बिसाहूलाल सिंह, मनोज नारायण सिंह चौधरी, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, हरदीप सिंह डंग, प्रधुम्न सिंह लोधी, सुमित्रा देवी कारडेकर, नारायण पटेल, सूबेदार सिंह रजौधा। कांग्रेस विधायकों में सुरेश राजे, अजब सिंह कुशवाह, राकेश मावई, रविंद्र सिंह तोमर, मेवराम जाटव, सतीश सिकरवार, प्रागीलाल जाटव, विपिन वानखेडे, रामचंद्रदांगी को दिलाई गई शपथ