ब्रहाकुमारी की यात्रा 11 मार्च को शहर में करेगी प्रवेश


नागदा। अपने लक्ष्य से भटके व नशे की गिरफ्त में आए युवाओं के निर्माण व स्वर्णिम भारत बनाने के उद्देश्य को लेकर देश में निकाली जा रही प्रजापिता ब्रहाकुमारी की यात्रा 11 मार्च को नागदा शहर में प्रवेशी करेगी। ब्रहाकुमारी के युवा प्रभाग द्वारा आयोजित अखिल भारतीय अभियान के तहत यह यात्रा निकाली जा रही है। जिसका नाम मेरा भारत-स्वर्णिम भारत प्रदर्शनी नाम दिया गया है। यात्रा को लेकर ब्रहाकुमारी नागदा सेवा केंद्र की पुनम द्वारा शुक्रवार को नागदा केंद्र पर प्रेस वार्ता आयोजित कि गई। जिसमें यात्रा की जानकारी दी गई। यात्रा में एक बस शामिल, जिसमें प्रोजेक्टेर के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर करने का आहवान किया जाएगा। यह बस 11 फरवरी को उजैन से चलकर सुबह 7.30 बजे उन्हेल पहुंचेगी। वहां से सुबह 8 बजे गांव बेंडावन पहुंचेगी। जिसके बाद सुबह 9 बजे गांव नवादा में प्रवेश करेगी। यहां से पुन: यात्रा उन्हेल में माता मंदिर चौक पर पहुंचेगी। यहां से यात्रा शाम 3.30 बजे नागदा में प्रवेश करेगी। नागदा में रात्री विश्राम के बाद यात्रा 12 फरवरी को सुबह 9 बजे शिव संदेश युवा जागृति सदभावना यात्रा के नाम नगर का भ्रमण करेगी। नागदा यात्रा के दौरान बस स्टैंड व कन्याशाला चौराहा पर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। दोपहर 12 बजे यात्रा गांव झांझाखेडी में जाएगी। यहां से पुन: यात्रा शाम 5 बजे नागदा के एगोशदीप स्कूल पहुंचेगी। शाम 6 बजे यात्रा बिरलाग्राम के ऑडोटोरियम में पहुंचेगी। यहां पर छिपे हीरो की खोज, निष्फलताओं को निष्फल करें, चुनौतियों को स्वीकार करे।
यह दिया जाएग संदेश
यात्रा के माध्यम से शहर के प्रमुख चौराहा व गांव की चौपाल पर प्रदर्शनी बस में चित्र प्रदर्शनी एवं शार्ट फिल्म के माध्यम से बड़े वैज्ञानिक ढंग से नशे से होने वाले दुष्परिणाम के साथ रानी लक्ष्मीबाई और स्वामी विवेकानंद के आदर्श व संघर्ष तथा त्याग के बारे में बताया जाएगा। यात्रा 13 अगस्त 2017 से महात्मा गांधी की जन्म स्थली अहमदाबाद से शुभारंभ हुआ। यात्रा अभी तक 26 रायों व 4 केंद्र शामित प्रदेशों का भ्रमण कर चुकी है। यात्रा देश के 7185 शहरों, गांव व कस्बों में प्रदर्शनी कर चुकी है। अभी तक यात्रा बस का 16,13,304 से भी अधिक अवकोलन किया। यात्रा का समापन 15 सितंबर 2020 में होगा।