मानवता को सर्वोच्च मानता है ईसाई धर्म


ईसाई धर्म दुनिया में सबसे अधिक माने जाना वाला धर्म है। ईसा मसीह के कथनों पर अमल करने वाले इस धर्म का इतिहास रोचक घटनाओं और प्रेरक संदेशों से भरा है। अपने वर्चस्व के लिए इस धर्म ने कई यातनाएं सही और आज दुनिया के सबसे अधिक माने जाने वाले धर्मों में से एक बना है। मानवता को सर्वोच्च मानने वाले ईसाई धर्म की लोकप्रियता का एक अहम कारण इसका लचीलापन है। ईसाई धर्म के प्रवर्तक ईसा मसीह का जन्म 6 ई. पू. में हुआ था। अपने जीवन काल में ईसा मसीह ने ईसाई धर्म को दुनिया भर में फैलाने का सपना देखा। परमेश्वर और मानवता में उनके विश्वास को देखते हुए लोग उनके दिखाए राह पर चल निकले। ईसाई धर्म में ईसा मसीह को परमेश्वर का पुत्र माना जाता है। ईसा मसीह के जन्म के समय यहूदी लोग रोमन साम्राज्य के अधीन थे और अपनी आजादी के लिए व्याकुल थे। लेकिन जल्द ही यहदियों के जीवन में ईसा मसीह एक प्रकाश बन कर आएं। गरीबों की सहायता कर वह जल्द ही जनता के बीच लोकप्रिय हो गए।