शिवलिंग नहीं, पिंड स्वरूप में होते हैं केदारनाथ धाम में शिव के दर्शन

 


शिव को संहार का देवता माना जाता है। यानी महादेव बुराइयों और पापों का नाश कर जगत कल्याण करते हैं। पृथ्वाीलोक पर शिव अनेकों जगह पर विराजमान है। कहीं पर देवाधिदेव स्वयंभू रूप में प्रकट हुए हैं तो कहीं पर वेदोक्त मंत्रों से उनकी लिंग रूप में प्राण प्रतिष्ठा की गई है। ऐसा ही एक पौराणिक मंदिर हिमालय की बर्फीली वादियों में स्थित केदारनाथ है, जहां शिव स्वयंभू रूप में प्रगट हुए हैं। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में केदारनाथ की गणना की जाती है।



हिमालय में विराजमान हैं केदारनाथ


भगवान केदारनाथ के हिमालय में विराजमान होने की कथा भी बड़ी विचित्र है। महादेव का निवास हिमालय का कैलाश पर्वत माना जाता है। कैलाश पर्वत के बाद केदारनाथ को हिमालय में शिव का प्रमुख तीर्थ माना जाता है। मान्यता है कि केदारनाथ में शिव प्रतिमा और लिंग दोनों ही रूप में विराजमान नहीं है। तो आखिर इस पौराणिक तीर्थ में शिव किस रूप में विराजमान है? और अपने भक्तों को किस रूप में दर्शन देते हैं? इसके लिए सदियों पहले महाभारत काल में जाना होगा।



भीम ने पहचाना था शिव को


पांडवों को पीछा करते देखकर भगवान शंकर ने बैल का रूप धारण कर लिया और वे अन्य पशुओं के दल में जा मिले। पांडवों को शिव के पशुओं के साथ में मिलने का संदेह हो गया था इसलिए भीम ने अपना विशाल रूप धारण कर दो पहाड़ों पर पैर फैला दिए। पशुओं के दल में शामिल बाकी सारे पशु तो निकल गए, लेकिन बैल का रूप धारण किए शंकरजी भीम के पैर के नीचे से जाने को तैयार नहीं हुए। भीम ने तुरंत उनको पहचान लिया और उनको पकडऩे के लिए झपटे, शिव ने भीम की मंशा को भांप लिया और वह अंतर्ध्यान होने लगे। तभी भीम ने उनकी पीठ वाले हिस्से को पकड़ लिया। जब शिवजी ने पांडवों की श्रद्धा और अपार भक्ति को देखा तो वह प्रसन्न हुए और उन्होंने पांडवों को युद्ध के पापों से मुक्त कर दिया। उसी समय से भगवान शंकर बैल की पीठ की आकृति-पिंड के रूप में श्री केदारनाथ में पूजे जाते हैं। केदारनाथ की एक कथा यह भी है कि हिमालय के केदार श्रृंग पर भगवान विष्णु के अवतार महातपस्वी नर और नारायण ऋषि तपस्या करते थे। उनकी आराधना से प्रसन्न होकर भगवान शंकर प्रकट हुए और उनके प्रार्थनानुसार ज्योतिर्लिंग के रूप में सदा वास करने का वर प्रदान किया। यह स्थल केदारनाथ पर्वतराज हिमालय के केदार नामक श्रृंग पर अवस्थित हैं।



पांडव प्रायश्चित करने गए थे काशी


केदारनाथ कि कहानी महाभारत से शुरू होती है। मान्यता है कि महाभारत के युद्ध में विजयी होने पर पांडव भ्रातृहत्या के पाप से मुक्ति पाना चाहते थे। प्रायश्चित्त करने से पहले पांडव महादेव का आशीर्वाद लेना चाहते थे, लेकिन शिवजी महाभारत युद्ध के कारण बहुत नाराज थे। पांडव जब शिवदर्शन के लिए काशी गए तो शिव काशी को छोड़कर हिमालय चले गए। पांचों पांडव भी महादेव के दर्शनों के लिए काशी से प्रस्थान कर गए और उनको खोजते- खोजते हिमालय पर्वत पर पहुंच गए। चूंकि महादेव पांडवों से नाराज थे और उनको दर्शन देना नहीं चाहते थे, इसलिए वह अंतर्ध्यान होकर केदार चले गए। पांडव भी उनके पीछ-पीछे केदार पहुंच गए।



रोजाना 5 घंटे तक शिव के पास बैठा रहता है सांप


पौराणिक कथाओं में शिव के गले में विषधारी नाग लिपटे बताए गए हैं। शिव को हर दृष्टि से प्रकृति प्रेमी माना जाता है। इसके साथ ही पौराणिक कथाओं से इतर भी शिव मंदिरों में सांपों के आने-जाने की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन यदि ऐसा हो कि किसी मंदिर में निश्चित समय पर और नियमित तौर पर सांप का आना हो तो उसे क्या कहेंगे? सांप के इस तरह मंदिर में आने और लगभग 5 घंटे उसी मंदिर में रहने की घटना उत्तरप्रदेश के आगरा जिले के सैय्या थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलेमाबाद गांव के शिव मंदिर की है। यहां पिछले सोलह सालों से एक नाग नियमित रूप से शिव के दर्शन के निमित्त मंदिर में आ रहा है।
स्थानीय लोगों और मंदिर के पुजारी के अनुसार यह नाग पूरे पांच घंटे शिवलिंग के समीप बैठा रहता है। हालांकि, इस दौरान मंदिर में आए दर्शनार्थियों के लिए गर्भगृह में प्रवेश रोक दिया जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार मंदिर में पुजारी के पूजा करने के बाद सुबह लगभग 10 बजे इस मंदिर में नाग आता है और दोपहर तीन बजे तक वहीं बना रहता है। नाग के वहां रहने के दौरान इस दौरान मंदिर के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं। उसके बाद ही लोग मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने जाते हैं। किसी सांप का इतने लंबे समय से हर दिन आना और लगभग 5 घंटे बने रहना लोगों के लिए आश्चर्य से ज्यादा श्रद्धा का विषय है। स्थानीय निवासियों में इस घटना से संबंधित कई मान्यताएं हैं, उनके अनुसार भगवान शिव के गले में सुशोभित नागदेवता कोई और नहीं स्वयं वासुकि हैं। कुछ लोगों का यह भी विश्वास है कि यह नाग किसी देवता का अवतार है, जो यहां आकर शिव भक्ति करता है।