बीजेपी ने की 28 मंडल अध्यक्षों की घोषणा


इंदौर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा इंदौर जिले के 28 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। गत दिनों निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की गई थी। सहायक निर्वाचन अधिकारी कल्याण देवांग और निर्वाचन अधिकारी भूपेंद्र सिंह द्वारा सूची जारी की गई। न्यूनतम उम्र वाला मंडल अध्यक्ष 24 साल का, अधिकतम 39 साल के दो अध्यक्ष। आज जो सूची जारी की गई उसमें सबसे कम उम्र के मंडल अध्यक्ष अमित रघुवंशी है जिनकी उम्र केवल 24 साल है। वह वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष बने हैं, जबकि सर्वाधिक 39 साल के दो मंडल अध्यक्ष बने हैं। इनमें कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा और सरदार पटेल मंडल के सुशील शर्मा है। बाकी सभी मंडल अध्यक्ष की उम्र 25 से उन 38 के बीच है।