बृहस्पति ग्रह के अस्त हो जाने से मौसम में आ सकते हैं बदलाव

 शुभ और अशुभ असर में आएगी कमी

वैदिक ज्योतिष के मुताबिक ग्रह का अस्त होना बहुत महत्वपूर्ण घटना है। हर साल कुछ दिनों के लिए आकाश में ग्रह दिखाई नहीं देते हैं क्योंकि वे सूर्य के बहुत करीब आ जाते हैं। इसे ग्रह का अस्त या लोप होना भी कहा जाता है। 19 जनवरी को गुरु ग्रह मकर राशि में अस्त हो गया है। इसके बाद 16 फरवरी को सुबह उदय होगा। गुरु तारा अस्त होने के दौरान शुभ काम नहीं किए जाते हैं। बृहत्संहिता ग्रंथ में कहा गया है कि गुरु के अस्त होने से देश की आर्थिक स्थिति के साथ ही मौसम में भी बदलाव होते हैं।

मौसम में अचानक बदलाव के योग

गुरु तारा अस्त होने से मौसम में अचानक बदलाव हो सकते हैं। देश में ठंड बढऩे के साथ ही कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है और उत्तरी राज्यों के कुछ इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। ज्योतिष ग्रंथ भद्रबाहु संहिता में बताया गया है कि मकर राशि में बृहस्पति के अस्त हो जाने से उड़द, तिल, मूंग और अन्य धान महंगे होते हैं। अनाज भी महंगा होने के योग हैं। शनि के साथ गुरु का भी अस्त हो जाना अशुभ माना जाता है।

बृहस्पति के शुभ और अशुभ फल में आएगी कमी

अस्त होने से बृहस्पति ग्रह का प्रभाव कम हो जाएगा। जिससे इसके शुभ और अशुभ फलों में कमी आने लगेगी। बृहस्पति ग्रह का असर खासतौर से शिक्षा, धर्म और वैवाहिक जीवन पर पड़ता है। इसलिए इसके प्रभाव से लोगों के वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के कामों में अस्थिरता बनी रहेगी। धार्मिक मामलों से जड़े फैसलों में देरी हो सकती है। मुहर्त चिंतामणि गंश के मुताबिक गुरु ग्रह के अस्त होने के दौरान हर तरह के शुभ और मांगलिक काम नहीं किए जाते हैं। जैसे विवाह, गृह प्रवेश, मांगलिक कामों की खरीदारी और अन्य संस्कार पूरे नहीं किए जा सकेंगे।

16 फरवरी तक राशियों की स्थिति

  • मेष: सोच-समझकर बोलें। बातचीत करते समय सावधानी रखनी होगी। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। बिजनेस करने वाले और नौकरीपेशा लोगों को सोच-समझकर फैसले लेने होंगे। काम-काज पर असर पड़ सकता है। गलत फैसलों से नुकसान हो सकता है।
  • वृष : किस्मत का साथ कम ही मिल पाएगा। यात्राओं के योग बनेंगे। सेहत को लेकर सावधानी रखनी होगी। मेहनत बढ़ेगी। हालांकि उसका फायदा भी मिल जाएगा। जीवनसाथी के साथ विचारों में मतभेद हो सकता है। संतान संबंधी तनाव दूर होगा।
  • मिथुन : सेविंग खत्म हो सकती है। राज की बातें उजागर होने के योग बन रहे हैं। फालत खर्चे बढ़ सकते हैं। निवेश में सावधानी रखनी होगी। सोचे हुए बड़े और खास काम करने के लिए समय ठीक नहीं है। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में विवाद हो सकता है। सावधान रहें।
  • कर्क : पारिवारिक रिश्तों से लेकर पैसों के लेन-देन तक हर जगह सावधानी रखनी होगी। मेहनत बढ़ेगी। लेकिन फायदा भी मिल जाएगा। सोचे हुए काम पूरे होने में समय लगेगा लेकिन सफलता मिलेगी। नौकरी ओर बिजनेस में कोई भी फैसला सोच-समझकर ही लें।
  • सिंह: दुश्मनों पर जीत मिलेगी। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। लेकिन खर्चा भी हो जाएगा। सितारों का साथ कम ही मिल पाएगा। किस्मत के भरोसे न रहें। इस दौरान काम के नए मौके भी मिलेंगे। जोखिम भरे काम करने से बचना चाहिए।
  • कन्या: सोचे हुए काम पूरे होने में समय लगेगा। किसी खास योजना की सफलता के लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। इन दिनों में की गई मेहनत का फायदा आने वाले दिनों में मिलेगा। इन दिनों किए निवेश का फायदा आने वाले दिनों में मिलेगा।
  • तुला: जोखिम भरे निवेश करने से बचें। किसी पर भी आंख बंदकर के भरोसा न करें। रहेगी। खर्चा बढ़ेगा। यात्रा के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी के मामलों में एहतियात रखनी होगी।
  • वृश्चिक : जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। वैचारिक मतभेद भी हो सकते हैं। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। खुद की कमियों को देखने और समझने का मौका मिलेगा। खुद में सुधार और बदलाव करेंगे तो आने वाले दिनों में इसका फायद मिलेगा।
  • धनु : फालतू कामों में समय खराब हो सकता है। आपकी कही गई बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। राज की बातें उजागर होने की आशंका बन रही है। सेविंग खत्म हो सकती है। सोच-समझकर कोई भी काम करना होगा।
  • मकर : रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। कामकाज को लेकर चिंता बनी रहेगी। पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है। संतान संबंधी चिंता बनी रहेगी। किस्मत का साथ भी कम ही मिल पाएगा। नए काम और जिम्मेदारियां मिलेंगी। यात्राओं का योग भी बन रहा है।
  • कुंभ : प्रॉपर्टी संबंधी विवाद होने के योग बन रहे हैं। माता की सेहत को लेकर चिंता बढ़ेगी। दुश्मन परेशान कर सकते हैं। विवाद होने के योग बन रहे हैं। खर्चा बढ़ेगा। निवेश और लेन-देन में सावधानी रखनी होगी। धन हानि के योग बन रहे हैं।
  • मीन: किस्मत का साथ मिलेगा, लेकिन कम। इस राशि के नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों की मेहनत बढ़ सकती है। अधिकारियों या अन्य बड़े और खास लोगों से मदद मिलने के योग बन रहे हैं। आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। संतान संबंधी चिंता रहेगी।