वरुण कपूर सायबर सुरक्षा में मानद उपाधि प्राप्त करने वाले एशिया के पहले पुलिस अधिकारी बने

इंदौर। महानिदेशक वरूण कपूर द्वारा विगत लगभग एक दशक से सायबर सुरक्षा के क्षेत्र में निरन्तऱ कार्य किया जा रहा है। इसमें उनके व्दारा सायबर सुरक्षा प्रशिक्षण, सायबर सुरक्षा जागरूकता, सायबर सुरक्षा शिक्षा, शोध, प्रकाशन एवं देश की विभिन्ऩ पत्रिकाओं में नियमित रूप से कॉलम लेखन इत्यादि भी सम्मिलित है। सायबर सुरक्षा जागरूकता हेतु उनका नाम 'वल्र्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स' में भी विश्व में सर्वाधिक कार्यशालायें लेने हेतु दर्ज है।



उन्होंने इस क्षेत्र में विभिन्न मूहिम के माध्यम से लगभग 500 से ऊपर कार्यशालायें देश एवं विदेश में आयोजित की हैं। उन्हें अन्य कई रिवार्ड एवं अवार्ड भी इस क्षेत्र में मिले हैं। इसमें प्रमुख 'डॉटा सिक्यूरिटी काऊंसिल ऑफ इण्डिया (ष्ठस्ष्टढ्ढ) अवार्ड 2014', 'इण्टरनेट एंड मोबाईल एसोसिएशन आफ इण्डिया (ढ्ढ्ररू्रढ्ढ) अवार्ड 2018', 'फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड 2018' भी सम्मिलित है।
इस गहन कार्य को दृष्टिगत रखते हुए इन्दौर स्थित 'ओरिएण्टल यूनिवर्सिटी' ने श्री कपूर को 'सायबर सुरक्षा' के क्षेत्र में 'मॉनद उपाधि' प्रदान करने का निर्णय लिया। इस उपाधि को विश्व़विद्यालय के 'कन्वोकेशन कार्यक्रम' में विश्व़विद्यालय के चांसलर डॉ. ठकराल व्दारा श्री कपूर को प्रदान किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के डीन डॉ. आर.के. जैन व अन्य प्राध्यापक एवं शिक्षक भी मौजूद थे। भारी संख्या में श्रोताओं में (डॉ.) सौम्या कपूर एवं शहर की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रूचि वर्धन मिश्र एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। ओरिएण्टल यूनिवर्सिटी के डीन डॉ. आर.के. जैन ने उपाधि प्रदान करते समय यह जानकारी दी कि सम्पूर्ण एशिया में वरुण कपूर पहले ऐसे पुलिस अधिकारी हैं, जिन्हें 'सायबर सुरक्षा' के क्षेत्र में 'मॉनद उपाधि' प्रदान की गई है।